राज्यउत्तर प्रदेशआपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी की सराहनीय पहल

आपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी की सराहनीय पहल

कानपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी० द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में, चलाये जा रहे ऑप्रेशन मुसकान के तहत जीआरपी पुलिस ने घर से नाराज हेाकर निकले 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित उनके माता-पिता से मिलवाया। इस सराहनीय पहल के लिए परिजनो ने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त किया।
जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि आपरेशन मुस्कान / मिशन शक्ति फेज-6 के तहत कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय पर भ्रमण/चेकिंग के दौरान एक10 वर्षीय बालक आँशू (काल्पनिक) पुत्र बच्ची लाल निवासी देवी गंज भिखारीपुर थाना राधानगर जिला फतेहपुर वर्ष, भूख प्यास से व्याकुल अकेल प्लेटफार्म पर बैठा मिला। बालक से प्यार से पूछने पर उसने बताया कि अपने घर से नाराज होकर बिना बताए कानपुर सेन्ट्रल आ गया है। पुलिस ने बालक को तत्काल अपने संरक्षण मे लेकर हेल्प डेस्क में बैठाया तथा भोजन एंव पानी दिया। इसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन के प्रतीक धवन (कोआर्डिनेटर), रूबीना (सुपरवाइजर), रूची सिंह (केश वर्कर) को दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर थाना कार्यालय बुलाया। उनके माध्यम से बालक के परिजनो को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बालक के पिता बच्ची लाल थाना कार्यालय पर और अपने बच्चे को सकुशल पाकर पिता एंव परिजनो ने राहत की सांस ली। जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पुलिस की संवेदनशीलता, तत्प्ररता एंव सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -