*जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश – शहर की प्रकाश व्यवस्था रहे दुरुस्त, लापरवाही करने पर होगी कड़ी कार्यवाही*
लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई। आज जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने हरदोई नगर क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था के दृष्टिगत आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थलों एवं शहर के प्रमुख चौराहों व प्रमुख मार्गों की प्रकाश व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नवरात्रि के पर्व पर शहर की प्रकाश व्यवस्था से जगमगाता रहे । जहां कहीं भी प्रकाश व्यवस्था में कमी अथवा खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की सुविधा, आवागमन की सुगमता तथा रात्रि के समय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी रामेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने हरदोई में प्रकाश व्यवस्था का किया निरीक्षण

- Advertisement -



