राज्यउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी कार्य...

जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हो रही ईवीएम-वीवीपैट की जांच

देवरिया 12 अक्टूबर। देवरिया जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट का आज से शुरू फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा आज निरीक्षण किया गया।
बेंगलुरु की भेल कंपनी से आए अभियंता निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट की चेकिंग का कार्य कर रहे हैं, जिसमें पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। इस कार्य में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आईकार्ड जारी किए गए हैं, जो उपस्थित रहकर इस कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य की वेबकास्टिंग भी की जा रही है, जिसकी मॉनिटरिंग मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा भी की जा रही है। जिलाधिकारी ने इस कार्य में लगे अभियंताओं, अधिकारियों एवं अन्य संबंधित कर्मियों को पूरी पारदर्शिता के साथ एफएलसी कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एएसडीएम अखिलेश कुमार यादव एवं जनप्रतिनिधि गण आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -