मुरादाबाद (वेब वार्ता)
मुरादाबाद जनपद के फतेहपुर बिश्नोई क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज स्थापित किए जाने की मांग को लेकर स्कूली बच्चों के साथ अभिभावकों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से मांग पत्र पेश किया है
जिलाधिकारी को पेश किए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत फतेहपुर बिश्नोई विकासखंड छजलैट जनपद मुरादाबाद की कुल आबादी 5000 से अधिक है तथा कक्षा 6 7 व 8 के विद्यार्थियों की संख्या लगभग 800 है पड़ोस के 10 गांव के विद्यार्थियों को मिलाकर यह संख्या लगभग 1500 है वर्तमान में गांव में सरस्वती विद्यालय केवल जूनियर हाई स्कूल तक संचालित है जिसके कारण कक्षा 8 के बाद छात्र-छात्राओं विशेष कर बालिकाओं को माध्यमिक शिक्षा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के लिए 14 किलोमीटर से अधिक दूर जाना पड़ता है जो की सभी के लिए संभव नहीं है और विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं कहा गया कि इस समस्या को लेकर एसडीएम कांठ से भी मिल चुके हैं और आइजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं आरोप लगाया गया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा गलत रिपोर्ट लगा दी गई है कहा गया कि क्षेत्रीय ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए इस क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज की महती आवश्यकता है जिलाधिकारी से बच्चों के भविष्य को अंधकार में जाने से बचाने और स्वतंत्र सर्वे कराकर विद्यालय की स्थापना करवाने की मांग उठाई गई है
स्कूली बच्चों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज स्थापित कराए जाने की जरूरत पर जोर दिया है




