राज्यउत्तर प्रदेशराहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस...

राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस का मार्च, कमल दिवान की अगुवाई में पहुंचे सोनीपत के सैकड़ों कार्यकर्ता

सोनीपत (राजेश आहूजा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सोमवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित विरोध मार्च में सोनीपत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान की अगुवाई में सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए पैदल मार्च में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
कमल दिवान के नेतृत्व में सोनीपत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गया था। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाते हुए सभी को मुख्य मार्च में शामिल कराया। प्रदर्शन के दौरान कमल दिवान ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के दबे-कुचले, शोषित वर्गों, युवाओं और किसानों की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के दबाव में जनता के अधिकारों को दबाया नहीं जा सकता। जब भी लोकतंत्र पर खतरा मंडराएगा, कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़े रहेंगे। मार्च में जयवीर अंतिल, ब्लॉक अध्यक्ष (एमसी-1) दीपक चावला, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत राणा, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सैनी, उपाध्यक्ष अमनदीप पाराशर, महासचिव राजेश सेवली, संजय खेवड़ा, पवन मेहरा, लीलू प्रधान और सन्नी मलिक सहित बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर पैदल मार्च शुरू होने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सोनीपत से पहुंचे कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा और कांग्रेस के झंडे थे। मार्च में शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान के साथ ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने सोनीपत के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -