राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में मिशन शक्ति फेज-6.0 का आगाज, रजनी...

हरदोई में मिशन शक्ति फेज-6.0 का आगाज, रजनी तिवारी ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी

लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता
हरदोई। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन हरदोई में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने महिला पुलिसकर्मियों एवं छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, नारी सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, सुरक्षा उपायों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों और मिशन शक्ति टीमों को महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनने तथा उन पर त्वरित विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया जा रहा है।मिशन शक्ति फेज-6.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाना है। अभियान के माध्यम से समाज में ऐसा वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है, जहां महिलाएं और बालिकाएं बिना किसी भय के अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें तथा सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सकें।
हरदोई पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। महिलाओं और बालिकाओं के प्रति किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें और मिशन शक्ति अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -