लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई, 10 अक्टूबर 2026 (वेबवार्ता)। वरिष्ठ पत्रकार, राष्ट्रीय शांति न्यूज के संस्थापक एवं अखिल भारतीय संयुक्त मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पूर्ण कुमार गुप्ता ‘बबलू’ के जन्मदिन पर बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला देखने को मिला। इस अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों ने उनके लखनऊ रोड स्थित निज आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त ‘जय शिव’ के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने पूर्ण कुमार गुप्ता ‘बबलू’ को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा लड्डू खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए महाकाल से उनके जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की।
पदाधिकारियों ने कामना की कि पूर्ण कुमार गुप्ता ‘बबलू’ सदैव प्रसन्न और स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करें। उनके जीवन में सफलता के नए अध्याय जुड़ते रहें और समाज के प्रति उनका योगदान लगातार बढ़ता रहे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त ‘जय शिव’, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता विजय कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश चंद्र त्यागी, जिला संगठन मंत्री अधिवक्ता शुभम गुप्ता, जिला सचिव अधिवक्ता अवनीश कुशवाहा तथा जिला महामंत्री अधिवक्ता कुलदीप अंबेडकर सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरदोई के वरिष्ठ पत्रकार पीके गुप्ता ‘बबलू’ के जन्मदिन पर उमड़ा बधाइयों का सैलाब, अधिवक्ता परिषद ने माला पहनाकर खिलाए लड्डू

- Advertisement -



