राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में डीएम कार्यालय का बाबू बनकर 10...

हरदोई में डीएम कार्यालय का बाबू बनकर 10 हजार की ठगी, लखनऊ का आरोपी गिरफ्तार

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (वेबवार्ता)। सरकारी कार्यालय का कर्मचारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले जालसाजों पर साइबर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हरदोई में जिलाधिकारी कार्यालय का बाबू बनकर शस्त्र लाइसेंस का स्थानांतरण कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन और नौ हजार रुपये बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के अकागांव निवासी शानू उर्फ हरिश्चन्द्र पुत्र वीरेन्द्र सिंह ने 8 अक्टूबर 2026 को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि 6 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को जिलाधिकारी कार्यालय का बाबू बताया और शस्त्र लाइसेंस का स्थानांतरण कराने के नाम पर उससे 10 हजार रुपये ठग लिए।शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा अपराध संख्या 20/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66D में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की भी बढ़ोतरी की।
जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी अनूप कुमार पुत्र हरिशंकर निवासी भैंसामऊ, थाना बख्शी का तालाब, जनपद लखनऊ को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और नौ हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम में प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक वहीद अहमद, निरीक्षक हरिनाथ, कांस्टेबल मोहम्मद जीशान और महिला कांस्टेबल प्रियंका शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -