राज्यउत्तर प्रदेशईवी गाडियों का लक्ष्य हुआ पूरा, सब्सिडी हुई...

ईवी गाडियों का लक्ष्य हुआ पूरा, सब्सिडी हुई समाप्त

– 25 हजार ईवी कारो का लक्ष्य हुआ पूरा, दोपहिया पर योजना है लागू
– कानपुर नगर में 2531 ईवी वाहनो को दी गई सब्सिडी
कानपुर। ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) का लक्ष्य पूरा होते ही उ.प्र.सरकार ने सब्सिडी पॉलिसी को समाप्त कर दिया। पूरे प्रदेश में 25 हजार ईवी वाहनों का लक्ष्य था जिसे पूरा कर इस सब्सिडी योजना को समाप्त कर दिया। लेकिन दोपहिया वाहनो पर अभी भी सब्सिडी योजना लागू है। दोपहिया ईवी वाहन खरीदने पर उपभोक्ता को 5 हजार की सब्सिडी दी जा रही है।
एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून ने बताया कि अभी तक पूरे प्रदेश में ईवी कारो पर सब्सिडी के रूप में एक लाख रूपये सरकार दे रही थी, जोकि वाहन के खरीदने के बाद वाहन स्वमाी के खाते में एक लाख की सब्सिडी भेजी जा रही थी,लेकिल लक्ष्य पूरा होते ही सरकार ने ईवी कारो पर पूरी तरह से सब्सिडी को हटा दिया है। उन्होंने बताया कि ईवी सब्सिडी योजना 14 अक्टूबर, 2022 से शुरू हुई थी। 14 अक्टूबर, 2022 से 31 मार्च ,2025 तक मुख्यालय से आवेदक के खाते में कार्यालय स्तर से स्वीकृती मिलने के बाद राशि उनके खाते में भेज दी जाती थी। अप्रैल 2025 से कार्यालय लेवल से सभी ईवी वाहन स्वामयिों के खाते में राशि भेजे जाने लगी थी। 16 अप्रैल 2025 से 1 सितम्बर ,2026 तक 1569 वाहनो को सब्सिडी भेजी जा चुकी है। 593 दोपहिया वाहन स्वामियों 2965000 रूपये का भुगतान व 976 चौपहिया वाहन स्वामियों को 97600000 रूपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं कानपुर नगर में 14 अक्टूबर 2022 से 01 सितम्बर, 2026 तक कुल 2531 वाहनो को सब्सिडीदी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में 25 हजार कारो का लक्ष्य पूरा हो जाने के बाद अब ईवी कारो पर पूरी तरह से सब्सिडी को सरकार द्वारा हटा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -