राज्यहरियाणा12 दिसम्बर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, फौजदारी...

12 दिसम्बर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, फौजदारी व अन्य मामलों का होगा निपटारा

सोनीपत (राजेश आहूजा) हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार जिला सोनीपत सहित उपमंडल गोहाना, गन्नौर एवं खरखौदा में 12 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं उपमंडल न्यायिक परिसरों में होगा
डीएलएसए सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति एवं रजामंदी के आधार पर मामलों का त्वरित एवं सरल समाधान उपलब्ध करवाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला स्तर पर सोनीपत तथा उपमंडलीय स्तर पर गोहाना, गन्नौर एवं खरखौदा के न्यायिक परिसरों में किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। इनमें फौजदारी समाधेय मामले, चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 के मामले, अन्य दीवानी मामले, मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, ट्रैफिक चालान सहित विभिन्न श्रेणियों के मामले शामिल होंगे।
लोक अदालत में ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी जाती है, जिनमें दोनों पक्षों की आपसी सहमति एवं रजामंदी से विवाद का समाधान संभव हो। संबंधित न्यायालयों द्वारा ऐसे मामलों का चयन किया जा रहा है, जिनका निपटारा समझौते के आधार पर किया जा सकता है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने नागरिकों से आह्वान किया है कि यदि उनका कोई मामला न्यायालय में लंबित है और वे आपसी बातचीत एवं सहमति से विवाद का समाधान करना चाहते हैं, तो वे राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने मामले का निपटारा करवा सकते हैं।
उन्होने बताया कि लोक अदालत विवादों के त्वरित समाधान का सरल एवं प्रभावी माध्यम है, जिससे पक्षकारों का समय एवं संसाधन बचता है। कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन पर करें संपर्क – राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित अधिक जानकारी अथवा किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए नागरिक जिला ए.डी.आर. सेंटर, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0130-2220057 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आपसी रजामंदी से अपने लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -