मुरादाबाद (वेब वार्ता)
आगामी नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, धार्मिक आस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बजरंग दल की महानगर मुरादाबाद इकाई द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन पेश किया गया
जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने मंदिरों एवं उनके आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने, निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा मंदिरों तक जाने वाले मार्गों को अतिक्रमण एवं अव्यवस्था से मुक्त कर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर दिया गया है
यह भी मांग की गई है कि नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों में मांस एवं मदिरा की दुकानों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया जाए एवं महानगर में आयोजित होने वाले गरबा एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आयोजकों द्वारा निर्धारित प्रवेश नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस एवं निगरानी व्यवस्था करने की मांग की गई
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना के अलावा सुरेश गुप्ता शरद रस्तोगी विजय शर्मा, गोविंद सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, दिशांत सैनी, जतिन प्रजापति, सुशांत गुप्ता, अनुज आर्य, अक्षय शुक्ला, शिवम प्रजापति, किशन सिंह, अतुल, दीपांशु, सुमित, अजय, भूप सिंह, विष्णु, अमित चौधरी, शनि, सुमित सैनी, छोटू, आकाश, एवं प्रिंस सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे




