राज्यउत्तर प्रदेशतहसील जलालाबाद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित 644 किसानों...

तहसील जलालाबाद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित 644 किसानों के खातों में भेजे करीब 25 लाख रुपये, वितरित किये गए चेक

जलालाबाद। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को बाढ़ से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को कृषि निवेश अनुदान की धनराशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को चेक प्रदान किए।

इस दौरान एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसल क्षति का सर्वे लगातार जारी है। अब तक 644 किसानों के खातों में करीब 25 लाख रुपये कृषि निवेश अनुदान के रूप में भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे पूरा होने के साथ ही पात्र पाए जाने वाले अन्य प्रभावित किसानों को भी शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल नुकसान से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराकर सर्वे में सहयोग करें। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण विनोद कुमार अग्निहोत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -