राज्यउत्तर प्रदेशतीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर गरजे...

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर गरजे शिव सैनिक

मुरादाबाद (संवाददाता)
शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश एकनाथ शिंदे गुट की मुरादाबाद जिला इकाई ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया
पदाधिकारी संगठन के जिला प्रमुख नन्हे चौधरी उर्फ दिनेश चौधरी के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क से पार्टी के झंडे और बैनरों के साथ जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे
इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को पेश किया गया जिसमें कहा गया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश देश का अत्यंत महत्वपूर्ण कृषि औद्योगिक व्यापारिक एवं आर्थिक क्षेत्र है यह क्षेत्र कृषि गन्ना एवं चीनी उद्योग दुग्ध उत्पादन लघु एवं मध्यम उद्योग व्यापार तथा सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है इतने बड़े और महत्वपूर्ण क्षेत्र की प्रशासनिक आवश्यकताओं न्याय तक सरल पहुंच तथा संतुलित विकास को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक पृथक राज्य पश्चिम प्रदेश के रूप में गठित किए जाने की मांग लंबे समय से उठती रही है ज्ञापन के माध्यम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य का दर्जा दिए जाने के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्स ब्रांच स्थापित करने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नागरिकों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की जाए
प्रदर्शन एवं ज्ञापन के दौरान शिवसेना जिला प्रमुख नन्हे चौधरी उर्फ दिनेश चौधरी के अलावा मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी प्रदेश सचिव राम प्रसाद प्रजापति महानगर प्रमुख मनोज कुमार सहित भारी संख्या में शिव सैनिक मौजूद रहे
इस अवसर पर पुलिस की जानिब से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -