दुदही ब्लॉक के अहिरौली व अमही गांवों में पशुओं का किया गया एलएसडी टीकाकरण
कुशीनगर 30 सितम्बर। कुशीनगर जिले में विकास खंड
दुदही पशुओं में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज (LSD) की रोकथाम के लिए एंबुलेंस 1962 पशु एम्बुलेंस सेवा की टीम द्वारा टीकाकरण अभियान को जोर-शोर से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में दुदही ब्लॉक के अहिरौली एवं अमही गांवों में एंबुलेंस 1962 टीम के डॉ. अनूप राव एवं सहयोगी रवि गौतम द्वारा पशुपालकों के पशुओं का एलएसडी से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया।
टीकाकरण के साथ ही टीम द्वारा पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण, बचाव एवं पशुओं की उचित देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई। पशुपालकों से अपील की गई कि वे अपने पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सा सेवा से संपर्क करें तथा संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें।
एंबुलेंस 1962 टीम ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए टीकाकरण एवं जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पशुओं को बीमारी से सुरक्षित करना और पशुपालकों को समय रहते आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। यह अभियान तब तक निरंतर जारी रखा जाएगा, जब तक क्षेत्र में लम्पी स्किन डिजीज का प्रकोप पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो जाता।
एंबुलेंस 1962 पशु एम्बुलेंस सेवा की टीम की इस पहल से क्षेत्र के पशुपालकों में बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को बल मिल रहा है।
लम्पी स्किन डिजीज के खिलाफ एंबुलेंस 1962 टीम का टीकाकरण अभियान तेज
- Advertisement -



