राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिसकर्मियों...

हरदोई में एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिसकर्मियों को पदक लगाकर किया सम्मानित

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गुरुवार को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने निरीक्षक ना.पु. विद्यासागर, उपनिरीक्षक ना.पु. रामकिशोर मिश्र, उपनिरीक्षक ना.पु. प्रवीण चन्द्र मिश्र, उपनिरीक्षक ना.पु. सुशील कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक ना.पु. शिव शरन सरोज, उपनिरीक्षक ना.पु. विजय शंकर यादव, उपनिरीक्षक लिपिक रामप्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी चालक सुरेश चन्द्र, मुख्य आरक्षी स.पु. विरेन्द्र सिंह यादव, मुख्य आरक्षी ना.पु. राम खिलावन यादव, मुख्य आरक्षी चालक कल्लू तथा मुख्य आरक्षी स.पु. अमरेन्द्र कुमार को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक लगाकर सम्मानित किया।
वहीं निरीक्षक एलआईयू अमित कुमार ठेनुआ, मुख्य आरक्षी स.पु. सुखदेव कुमार तथा मुख्य आरक्षी ना.पु. विजय कुमार को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसपी ने पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -