राज्यउत्तर प्रदेशडीजे प्रतिबंध को लेकर नगर पालिका में संचालकों...

डीजे प्रतिबंध को लेकर नगर पालिका में संचालकों से संवाद,नियमों के पालन का किया आग्रह।

बलरामपुर।
कमर खान
नगर क्षेत्र में डीजे के संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध एवं शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में आज आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर के डीजे संचालकों के साथ संवाद किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने डीजे संचालकों से शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों और दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
अध्यक्ष ने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर में किसी भी आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों की अनदेखी न हो और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए,यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने डीजे संचालकों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों के अनुरूप ही अपने उपकरणों का संचालन करें तथा ऐसा कोई कार्य न करें,जिससे आमजन को असुविधा हो अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो।
डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ नगरवासियों की सुविधा,सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना है। इसके लिए सभी वर्गों और डीजे संचालकों का सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देशों का पालन और नागरिकों की सुविधा—दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए नगर में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण कायम रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान डीजे संचालकों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशासन के निर्देशों में सहयोग प्रदान करते हुए निर्धारित नियमों के अनुसार ही कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -