राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में देशभर के ईएनटी विशेषज्ञों का होने...

कानपुर में देशभर के ईएनटी विशेषज्ञों का होने जा रहा समागम

कानपुर। डिपार्टमेंट ऑफ ईएनटी, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज एवं एआईओ कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में 43वां यूपीएओआईकॉन – 2026 आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन 24 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जायेगा। इस चार दिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन ईएनटी एवं हेड-नेक सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा व्यावहारिक शल्य-कौशल के आदान-प्रदान करने का महत्वपूर्ण मंच होगा।
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के सभागर में प्रेसवार्ता के दौरान एआईओ कानपुर के चेयरमैन एवं ईएनटी के विभागध्यक्ष डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि सम्मेलन के प्रथम दो दिन, 24 एवं 25 सितंबर, प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप होगी। इसमें कैडेवरिक हैंड्स-ऑन डिसेक्शन वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रातःकाल कान से संबंधित, टेम्पोरल बोन डिसेक्शन तथा सायंकाल में नाक से संबंधित, एफईईएस का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य पंजीकृत प्रतिभागियों को कैडेवर पर प्रत्यक्ष रूप से शल्य-कौशल का अभ्यास कराना है, ताकि वे इन तकनीकों को वास्तविक मरीजों के उपचार में सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। वही 25 सितंबर को लाइव सर्जिकल वेबकास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण जयपुर से होगा। इस लाइव सर्जरी का संचालन डॉ. सतीश जैन, निदेशक, जैन ईएनटी हॉस्पिटल जयपुर द्वारा किया जाएगा। डॉ. जैन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त ईएनटी सर्जन हैं। 26 एवं 27 सितंबर को मुख्य सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिष्ठित ईएनटी विशेषज्ञ अपने अनुभव एवं नवीनतम चिकित्सा ज्ञान को प्रतिभागियों के साथ साझा करेंगे। प्रतिष्ठित ऑरेशन्स में बेंगलुरु से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एच. विजेंद्र, एम्स ऋषिकेश के, डॉ. सौरभ वार्ष्णेय तथा केजीएमयू लखनऊ के डॉ. अनुपम मिश्रा अपने विशेषज्ञ व्याख्यान एसटीओ समीर कुमार, डॉ सचिन, डा० सौरभ गुप्ता कोषाध्यक्ष प्रस्तुत करेंगे। वहीं, कानपुर के प्रसिद्ध कोक्लियर इम्प्लांट सर्जन डॉ. रोहित मल्होत्रा द्वारा की-नोट लेक्चर प्रस्तुत किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान ज्वांइट चेयरमैन डॉ निशांत सौरभ सक्सेना ,डॉ संजीव कुमार ,अध्यक्ष कानपुर एओआई, ज्वांइट सेक्रेट्री डॉ पवन कॉल, आयोजन सचिव डॉ अमृता सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ सौरभ गुप्ता व मीडिया प्रभरी डॉ प्रज्ञा पाण्डेय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -