लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई, 21 सितंबर (वेब वार्ता) सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को तहसील शाहाबाद के माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानमंत्री जी द्वारा 25 वर्षों में किए गए कार्य एवं विकसित भारत की संकल्पना थीम पर भाषण और ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 66 विद्यालयों में हुई इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 9 से 12 तक के 2140 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाषण और चित्रों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना, देश की उपलब्धियों और भविष्य के सपनों को अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रमों में 1073 अभिभावकों की भी उपस्थिति रही, जिससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा।भाषण और ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 198 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक क्षमता और वक्तृत्व कौशल प्रदर्शित करने का मंच दिया। साथ ही, युवाओं को विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।




