राज्यउत्तर प्रदेशUPMSRA हरदोई यूनिट की वार्षिक आम सभा में...

UPMSRA हरदोई यूनिट की वार्षिक आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन, सोमेश मिश्रा अध्यक्ष और अमन दुबे सचिव निर्विरोध चुने गए

लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता

हरदोई। दवा कंपनियों के कर्मचारियों के संगठन यू.पी.एम.एस.आर.ए. (UPMSRA) हरदोई यूनिट की वार्षिक आम सभा की बैठक बुधवार को प्रांतीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य असित मिश्र एवं मुरारी दीक्षित की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना और पदाधिकारियों के निर्वाचन को लेकर चर्चा हुई।
आम सभा में सोमेश मिश्रा को अध्यक्ष तथा अमन दुबे को सचिव पद पर पुनः निर्विरोध चुना गया। वहीं हरमन शर्मा एवं सुशील मिश्रा को संयुक्त सचिव, अमित तिवारी एवं शैलेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष तथा दीपक मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा प्रशांत अवस्थी, विकास बाजपेयी, उमाकांत त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, आशीष सिंह, सुधांशु पांडे, अभय सिंह और विवेक अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। अतुल मिश्रा को काउंसिल कन्वेनर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित सचिव अमन दुबे ने आम सभा में उपस्थित सभी साथियों का अभिवादन करते हुए संगठन के प्रति सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर सामूहिक रूप से कार्य करने की बात कही।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -