भोपाल, (वेब वार्ता)। गांधी नगर थाना इलाके में जहॉ कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं अन्य हादसे में चक्कर खाकर गिरे युवक को बेसूध हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया की शासकीय स्कूल के पीछे विकास नगर, गांधी नगर में रहने वाली 20 वर्षीय विनिता पिता विनोद कॉलेज से प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। उसके परिवार वालो के मुताबिक बीती शाम विनिता ने अपने कमरे में थी। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तब परिवार वालो ने उसे जाकर देखा तो उसका शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। परिवार वाले उसे फौरन ही फंदे से उतारकर इलाज के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनो को सौंप दिया है। जॉच टीम ने बताया कि छानबीन के दौरान घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है,जिससे खुदकुशी का कारण साफ हो सके। पुलिस का कहना है कि छात्रा का मोबाइल जब्त किया गया है। मोबाइल की जॉच के साथ ही उसके परिजनो और साथ पढ़ने वाली छात्राओं से पूछताछ की जायेगी। जॉच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या का कारण सामने आ सकेगा। वहीं बागसेवनिया पुलिस के अनुसार रायसेन जिले के बामनखेड़ा में रहने वाला राजू धाकड़ (41) अचानक चक्कर आने से गिरकर बेसूध हो गया था। उसे इलाज के लिये एम्स अस्पताल पहुंचाया गया जहॉ डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणो का खुलासा पीएम रिर्पोट आने पर होगा।
कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाई, चक्कर खाकर गिरे युवक की मौत








