मोहरा के सुपरहिट गाने ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ के पीछे छिपी दिलचस्प कहानी

- Advertisement -

मुंबई, 13 मई (वेब वार्ता)। हिंदी सिनेमा की चर्चित फिल्म Mohra का सुपरहिट गीत ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ आज भी लोगों की जुबान पर बना हुआ है। इस गीत ने न केवल फिल्म को नई पहचान दी, बल्कि Raveena Tandon को ‘मस्त-मस्त गर्ल’ का नाम भी दिलाया। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गीत के बनने के पीछे एक दिलचस्प और भावनात्मक कहानी छिपी हुई है।

वर्ष 1994 में रिलीज हुई Mohra का निर्देशन Rajiv Rai ने किया था, जबकि संगीत Viju Shah ने तैयार किया था। फिल्म में Akshay Kumar, Raveena Tandon, Suniel Shetty और Naseeruddin Shah मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म के गीत और संवाद उस दौर में बेहद लोकप्रिय हुए थे।

फिल्म के दो गीत ‘ना कजरे की धार’ और ‘दिल हर कोई देता है’ गीतकार Indeevar ने लिखे थे। यही बात मशहूर गीतकार Anand Bakshi को पसंद नहीं आई थी। जब Rajiv Rai और Viju Shah उनसे ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ लिखवाने पहुंचे तो वह काफी नाराज हो गए।

एक साक्षात्कार में Viju Shah ने बताया था कि आनंद बख्शी ने दोनों को करीब आधे घंटे तक डांटा और पूछा कि जब उन्होंने कभी गाने लिखने से मना नहीं किया तो दूसरे गीतकार के पास क्यों गए। दरअसल, बख्शी साहब के संबंध Gulshan Rai और संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी के परिवार से काफी पुराने और आत्मीय थे।

विजु शाह के अनुसार, शुरुआत में इस गीत के डमी बोल ‘ये हुस्न हुस्न है मस्त-मस्त’ रखे गए थे। आनंद बख्शी ने पहले इसे दार्शनिक अंदाज में लिखने की कोशिश की, लेकिन निर्देशक को वह शैली पसंद नहीं आई। इसके बाद लगातार कई बैठकों के दौरान गीत को नया रूप दिया गया।

बताया जाता है कि जब बख्शी साहब को यह समझाया गया कि ‘मस्त-मस्त’ का इस्तेमाल एक चुलबुले और टपोरी अंदाज में किया जाना है, तब उन्होंने कुछ देर सोचने के बाद कहा, “गाना लिखिए- तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त।” यही लाइन बाद में हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय गीतों में शामिल हो गई। इस गीत को तैयार करने में पूरे छह दिन लगे थे।

Mohra का यह गीत रिलीज होते ही देशभर में छा गया था। बसों, ऑटो, पार्टियों और पान की दुकानों तक हर जगह यही गीत सुनाई देता था। फिल्म के अन्य गीत भी बेहद लोकप्रिय हुए और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की।

बताया जाता है कि ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ की शूटिंग के दौरान Raveena Tandon लगातार नृत्य करते-करते इतनी थक गई थीं कि वह सेट पर बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। इसके कारण शूटिंग करीब दो घंटे तक रोकनी पड़ी थी।

करीब चार करोड़ रुपये के बजट में बनी Mohra ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 23 करोड़ रुपये की कमाई की थी और यह उस दौर की बड़ी सुपरहिट फिल्मों में शामिल हुई थी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -