रायपुर, 09 मई (वेब वार्ता)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डीपीएड परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। मंडल की ओर से परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
डीपीएड प्रथम वर्ष परीक्षा में कुल 51 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जबकि द्वितीय वर्ष परीक्षा में 52 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी छात्रों का परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल पर जारी किया गया है।
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- डीपीएड परीक्षा परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर परीक्षा परिणाम दिखाई देगा।
- विद्यार्थी अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
डीपीएड यानी डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन परीक्षा शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्र खेल शिक्षक, फिटनेस प्रशिक्षक तथा खेल गतिविधियों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।




