कानपुर में मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई, 10 का चालान, 2 सीज

कानपुर, 08 मई (वेब वार्ता)। सडको पर अपना भैकाल जमाने वाले दोपहिया वाहनो पर तेज आवाज और पटाखा जैसी चिंगारी निकालने वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहन पर आरटीओ प्रवर्तन विभाग ने अभियान चलाते हुए 10 वाहनो का चालान किया गया और 2 पर सीज की कार्यवाही की तो वही बिना फिटनेस और परमिट फेल 4 बसो का चालान व 3 पर सीज की कार्यवाही की गई।

कानपुर मण्डल आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवर्तन टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते स्कूल बस संचालको ने बसो व वैन की फिटनेस कराना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन अधिकारियों ने गुरूवार को अभियान के तहत 5 स्कूल वाहनो पर सीज की कार्यवाही की थी, वहीं आज मॉडीफाई साइलेंसरो पर भी अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग एक दर्जन के करीब मॉडीफाई साइलेंसर लगे दोपहिया वाहन सड़क पर दौडते मिले जिन पर प्रवर्तन अधिकारी ने कार्यवाही करते हुए 10 वाहनो का चालान किया और दो वाहनो को सीज किया। आरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान पूरे माह चलेगा और इसके साथ ही ओवरलोड पर भी कार्यवाही करने के लिए प्रवर्तन टीम को लगा दिया गया है।

मॉडिफाई साइलेंसर पर जुर्माना व जेल दोना संभव
आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहिया गाड़ी में मॉडिफाई साइलेंसर (पटाखा या तेज आवाज) लगवाना गैरकानूनी है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 190(2) के तहत रू10,000 से रू15,000 तक का जुर्माना, 3 महीने तक की जेल, या दोनों हो सकते हैं। इसके अलावा, पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा बाइक ज़ब्त की कार्यवाही करने के साथ ही आरसी को भी सस्पेंड किया जा सकता है और मॉडिफाई साइलेंसर को मौके पर ही नष्ट किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles