कॉपी जांच में लापरवाही पर 30 शिक्षक ब्लैकलिस्ट, माध्यमिक शिक्षा मंडल की बड़ी कार्रवाई

रायपुर, 08 मई (वेब वार्ता)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गंभीर गड़बड़ी पाए जाने पर 30 शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मंडल ने संबंधित शिक्षकों को आगामी तीन वर्षों तक बोर्ड से जुड़े सभी कार्यों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान कई विद्यार्थियों के अंकों में 20 से 40 नंबर तक का अंतर सामने आया। इतने बड़े अंतर को मंडल ने मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही माना और जांच के बाद संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई का निर्णय लिया।

मंडल की ओर से जारी आदेश में संबंधित शिक्षकों की एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने की अनुशंसा भी की गई है। अधिकारियों के मुताबिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान अंक देने में भारी त्रुटियां और लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। विभाग का मानना है कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

मंडल के इस फैसले के बाद शिक्षा जगत में चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में सतर्कता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आवश्यक है, ताकि छात्रों को उनके प्रदर्शन के अनुसार सही अंक मिल सकें और परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कायम रहे।

यहां देखें सूची

3 69fd82ea97b6a

4 69fd830207930

5 69fd83152fd27

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles