शिक्षित वर्ग के सम्मान से उच्च शिक्षा को मिलता है बढ़ावा: शाहिद सिद्दीकी

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (वेब वार्ता)। जमात-ए-सिद्दीकी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि समाज के शिक्षित और प्रतिभाशाली वर्ग को सम्मानित करने से उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलता है और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों (विशेषकर शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सेवा) में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाहिद सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि जब समाज अपने शिक्षित लोगों को पहचान और सम्मान देता है, तो इससे युवाओं में आगे बढ़ने की इच्छा मजबूत होती है और वे उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित होते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही किसी भी समुदाय के विकास की नींव है और बिना शिक्षा के सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

Higher Education Receives a Boost from the Esteem of the Educated Class Shahid Siddiquiदोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस गरिमामय समारोह में वक्ताओं ने जमात-ए-सिद्दीकी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी के नेतृत्व और समाज सेवा की जमकर तारीफ की। मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रपति के पूर्व निजी सचिव प्रमोद गुप्ता ने समाज के प्रति शाहिद सिद्दीकी के समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Higher Education Receives a Boost from the Esteem of the Educated Class Shahid Siddiquiवहीं, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर जनरल दीपांकर मलिक ने भी अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी के सामाजिक कार्यों को सराहा। उन्होंने न केवल उनके प्रयासों की प्रशंसा की, बल्कि भविष्य में संगठन के नेक कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का भी वचन दिया।

हर जरूरतमंद के साथ खड़े हैं शाहिद सिद्दीकी: इमरान हुसैन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पर्यावरण व वन) एवं विधायक इमरान हुसैन कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए।

अपने संबोधन में इमरान हुसैन ने शाहिद सिद्दीकी की निस्वार्थ सेवा भावना का उल्लेख करते हुए कहा, “शाहिद सिद्दीकी सिर्फ सिद्दीकी जमात के लिए ही कार्य नहीं करते, बल्कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति यदि उनके संपर्क में आता है, तो वे बिना किसी भेदभाव के उसकी पूरी मदद करते हैं।” समारोह के अंत में संगठन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में मौजूद गणमान्य लोगों ने समाज की एकजुटता और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles