कैलाश हिल्स हत्याकांड: आरोपी का मोबाइल बरामद, क्राइम सीन रिक्रिएशन से मिले अहम सबूत

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (वेब वार्ता)। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स में हुए चर्चित दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस को जांच के दौरान बड़ी सफलता मिली है। आरोपी राहुल मीणा का मोबाइल फोन उसके गांव से बरामद कर लिया गया है, जबकि पीड़िता का मोबाइल पहले ही मिल चुका था। इस घटनाक्रम के बीच पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम सीन का पुनर्निर्माण कर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर बरामद मोबाइल फोन के अलावा वह चोरी का फोन भी मिला है, जिसका उपयोग वह वारदात के बाद फरारी के दौरान कर रहा था। इससे जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस टीम आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और पूरे घटनाक्रम का क्रमवार पुनर्निर्माण कराया। इस दौरान फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौजूद रही, जिसने मौके से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए।

जांच के दौरान आरोपी से यह भी दोहरवाया गया कि वह किस प्रकार घर में दाखिल हुआ, मुख्य द्वार कैसे खोला और सीधे पीड़िता के कमरे तक कैसे पहुंचा। पुलिस ने घर के विभिन्न हिस्सों में हुई गतिविधियों की भी पुष्टि कराई, जिसमें घटना स्थल, अन्य कमरों में आवाजाही और कथित लूटपाट से जुड़े पहलू शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वारदात के बाद की अपनी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी, जिससे जांच में कई महत्वपूर्ण कड़ियां जुड़ी हैं। इससे पहले आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक जुटाए गए साक्ष्य मामले को मजबूत बनाने में सहायक साबित होंगे और जल्द ही आगे की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles