US: वॉशिंगटन के चार बड़े एयरपोर्ट पर एक घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही हवाई सेवा, केमिकल जैसी गंध बना कारण

- Advertisement -

वॉशिंगटन: अमेरिका में शुक्रवार शाम एक अजीब घटना के कारण वॉशिंगटन डीसी और आसपास के चार बड़े हवाई अड्डों पर उड़ानें कुछ समय के लिए रोक दी गईं। बताया गया कि एअर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में केमिकल की तेज गंध फैलने लगी थी, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों को परेशानी हो रही थी। इस वजह से लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक कई उड़ानों को रोका गया और कई फ्लाइट्स को और ज्यादा देरी का सामना करना पड़ा।

बता दें कि इस घटना के चलते वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट, वाशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाल्टीमोर-वाशिंगटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रिचमंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर असर पड़ा। जहां की विमान सेवा एक घंटे तक बाधित रहीं। इन चारों एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

अब समझिए था पूरा मामला?

अमेरिका के परिवहन विभाग के अधिकारी शॉन डफी ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह गंध पोटोमैक TRACON नाम के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर से आ रही थी। पोटोमैक TRACON एक ऐसा केंद्र है जो वॉशिंगटन डीसी, बाल्टीमोर और वर्जीनिया के कई हिस्सों की हवाई ट्रैफिक व्यवस्था को संभालता है। जब वहां मौजूद एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों को तेज केमिकल जैसी गंध महसूस हुई तो सुरक्षा के लिहाज से उड़ानों को रोकने का फैसला लिया गया।

कितनी देर तक रुकी रहीं उड़ानें?

जानकारी के अनुसार इस घटना के चलते शुक्रवार शाम करीब 7 बजे (अमेरिकी समय) के बाद कुछ फ्लाइट्स ने उड़ान भरना शुरू कर दिया। हालांकि, ग्राउंड स्टॉप, यानी विमानों को एयरपोर्ट पर उतरने से रोकने का आदेश कुछ समय तक जारी रहा। इस घटना के कारण इन चारों एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली करीब 25% से 33% फ्लाइट्स में देरी हुई। कई यात्रियों को लगभग दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

क्या है ताजा अपडेट, अब ये भी समझिए

मामले में अमेरिका की विमानन एजेंसी संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि गंध की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह केमिकल जैसी गंध कहां से आई और इससे एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों पर कितना असर पड़ा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img