नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क | वेब वार्ता
IND vs NZ Twitter War: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही मुकाबला देखने को मिला। मैच के दौरान दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस और अहमदाबाद पुलिस के बीच हुए मजेदार ट्वीट्स ने इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा बटोरी। इस IND vs NZ Twitter War ने क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी खूब मनोरंजन किया और देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल हो गए।
दरअसल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान जहां मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला, वहीं सोशल मीडिया पर पुलिस विभागों के बीच मजेदार ‘ट्विटर वॉर’ ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
⚡ संक्षिप्त वार्ता (News Summary)
- IND vs NZ फाइनल के दौरान पुलिस विभागों का मजेदार ट्विटर वॉर IND vs NZ Twitter War
- दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस और अहमदाबाद पुलिस के पोस्ट वायरल
- जसप्रीत बुमराह पर यूपी पुलिस की पोस्ट ने लूटी महफिल
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
CASE STATUS UPDATE 🚔
Earlier complaint: Ball going missing.
New complaint: Entire batting lineup going missing.
Our assessment: This is not a law & order problem.
This is Bumrah. 🎯🇮🇳#INDvNZ #T20WorldCup2026Final pic.twitter.com/218PYJQ9r6— UP POLICE (@Uppolice) March 8, 2026
IND vs NZ Twitter War: दिल्ली पुलिस ने शुरू की मजेदार जुगलबंदी
मैच के दौरान जब भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार बड़े शॉट लगा रहे थे, तब सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट कर माहौल हल्का कर दिया। दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि उन्हें न्यूजीलैंड की तरफ से गेंद खोने की शिकायत मिल सकती है।
दिल्ली पुलिस ने अपने पोस्ट में लिखा – “प्रिय @AhmedabadPolice, आपको न्यूजीलैंड की तरफ से गेंद गायब होने की शिकायतें मिल सकती हैं। कृपया इसे गंभीरता से न लें… यह हमारे बल्लेबाज हैं जो उन्हें स्टैंड्स में भेज रहे हैं।”
दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तुरंत लोगों का ध्यान खींच लिया और हजारों यूजर्स ने इसे शेयर और लाइक करना शुरू कर दिया।
📌 IND vs NZ Twitter War के सबसे चर्चित पोस्ट
- दिल्ली पुलिस ने कहा – गेंद खोने की शिकायत आ सकती है
- यूपी पुलिस ने कहा – यहां तो पूरी बैटिंग लाइनअप गायब
- अहमदाबाद पुलिस ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब
- तीनों पुलिस विभागों की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
UP Police का ‘क्रिमिनल केस अपडेट’ हुआ वायरल
दिल्ली पुलिस के ट्वीट के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मजेदार ट्विटर वॉर को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया। यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ‘क्रिमिनल केस अपडेट’ पोस्ट किया, जिसने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
UP Police ने अपने पोस्ट में लिखा:
पुरानी शिकायत: गेंद गायब हो रही है।
नई शिकायत: न्यूजीलैंड का पूरा बल्लेबाजी क्रम गायब हो रहा है।
हमारी जांच: यह कानून व्यवस्था की समस्या नहीं है…
यह जसप्रीत बुमराह हैं।
UP Police की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। क्रिकेट प्रेमियों ने इस पोस्ट को बेहद रचनात्मक और मजेदार बताते हुए इसकी जमकर तारीफ की।
अहमदाबाद पुलिस ने भी दिया शानदार जवाब
मैच की मेजबानी कर रहे शहर अहमदाबाद की पुलिस भी इस मजेदार ट्विटर वॉर में पीछे नहीं रही। Ahmedabad Police ने भी दिल्ली और यूपी पुलिस के पोस्ट का उसी अंदाज में जवाब दिया।
अहमदाबाद पुलिस ने अपने पोस्ट में लिखा – “इस मामले को हमारे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद। मामले की सूचना उच्च पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है।”
IND vs NZ Twitter War अहमदाबाद पुलिस का यह जवाब भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया और यूजर्स ने इसे खेल भावना का शानदार उदाहरण बताया।
🔎 भारत की ऐतिहासिक जीत
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
- 96 रनों की बड़ी जीत के साथ भारत बना चैंपियन
- लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम बना भारत
- फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया
सोशल मीडिया पर छाया IND vs NZ Twitter War
IND vs NZ Twitter War के दौरान दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस और अहमदाबाद पुलिस की यह मजेदार जुगलबंदी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई। हजारों यूजर्स ने इन पोस्ट को शेयर किया और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं।
IND vs NZ Twitter War: सोशल मीडिया विशेषज्ञों का मानना है कि सरकारी संस्थानों द्वारा इस तरह के हल्के-फुल्के और रचनात्मक पोस्ट जनता से जुड़ाव बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे पुलिस की सकारात्मक छवि भी सामने आती है और लोगों के साथ उनका संवाद भी मजबूत होता है।
भारत की शानदार जीत और पुलिस विभागों की इस दिलचस्प ट्विटर जुगलबंदी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल को क्रिकेट के साथ-साथ सोशल मीडिया के लिए भी यादगार बना दिया।







