डिलीवरी बॉय की मोटरसाइकिल से पार्सल चोरी करने वाला गिरफ्तार, वारदात CCTV में कैद

सोनीपत | राजेश आहूजा | वेब वार्ता

सोनीपत के थाना सेक्टर-27 क्षेत्र में डिलीवरी बॉय की मोटरसाइकिल से पार्सल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

शिकायतकर्ता मनोज पुत्र राजेन्द्र, निवासी साबुन दरवाजा, सोनीपत ने थाना सेक्टर-27 में दी शिकायत में बताया कि वह फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत है। 24 जनवरी को वह सोनीपत स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी से पार्सल लेकर सुपरमैक्स सोसायटी में डिलीवरी के लिए गया था।

डिलीवरी के दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल सुपरमैक्स के E ब्लॉक के नीचे कैमरे के सामने खड़ी की और 12वें फ्लोर पर पार्सल देने चला गया। जब वह वापस लौटा तो मोटरसाइकिल का कोरियर बैग खुला मिला और जांच करने पर छह पार्सल चोरी पाए गए।

स्विफ्ट कार से आया था आरोपी

पीड़ित जब सुपरमैक्स के कैमरा रूम पहुंचा तो सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति स्विफ्ट कार से उतरकर मोटरसाइकिल के बैग से छह पार्सल चोरी करता दिखाई दिया, जिसके बाद वह कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। सभी चोरी हुए पार्सल कैश ऑन डिलीवरी (COD) थे।

  • चार पार्सल G-903 ब्लॉक के नाम से बुक थे
  • दो पार्सल J ब्लॉक, फ्लैट 904 के नाम से बुक किए गए थे
  • सभी पार्सल एक ही फोन ID से बुक किए गए थे

आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

थाना सेक्टर-27 सोनीपत की अनुसंधान टीम में तैनात मुख्य सिपाही सतीश ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित पुत्र कृष्ण, निवासी गांव माहरा, जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके।

👉 हरियाणा क्राइम की हर खबर के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें – Web Varta

ये भी पढ़ें: घरेलू मैदान पर संयम की जीत, सोनीपत स्टार्स ने फरीदाबाद फाइटर्स को 30–27 से हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles