जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 29 जनवरी 2026 को: डीसी प्रीति

यमुनानगर | संजीव ओबेरॉय | वेब वार्ता

उपायुक्त प्रीति ने जानकारी दी है कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 29 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय, सत्कार, वास्तुकला मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी।

बैठक का आयोजन जिला सचिवालय, यमुनानगर के सभागार कक्ष संख्या 203 में प्रातः 11 बजे किया जाएगा।

📌 अधिकारियों और सदस्यों के लिए निर्देश

उपायुक्त प्रीति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी विभागाध्यक्ष एवं जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के गैर-सरकारी सदस्य बैठक में स्वयं उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यह बैठक आमजन की समस्याओं, शिकायतों और उनके समयबद्ध समाधान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

👉 जिला प्रशासन और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए Web Varta व्हाट्सएप्प चैनल फॉलो करें

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles