न्यूयॉर्क के ‘ब्रुकलिन’ संग्रहालय में फिलिस्तीन समर्थकों ने बोला धावा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

न्यूयॉर्क, (वेब वार्ता)। अमेरिका में सैकड़ों फfलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार दोपहर को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन संग्रहालय पर अचानक धावा बोल दिया। इससे पूरे शहर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही न्यूयॉर्क पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारियों ने ब्रुकलिन संग्रहालय तक मार्च किया और उसके परिसर में तंबू लगाने के अलावा इमारत की छत से ‘आजाद फिलस्तीन’ के बैनर लहराए। इसके बाद पुलिस ने संग्रहालय में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

न्यूयॉर्क शहर के पुलिस अधिकारियों की संग्रहालय के बाहर भीड़ में शामिल लोगों से मारपीट हुई और कुछ प्रदर्शनकारियों ने भी अधिकारियों पर प्लास्टिक की बोतलें फेंकीं एवं अपमानजनक नारे लगाए। देर तक मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तेज झड़प होती रही। प्रदर्शनाकारियों की संख्या इतनी अधिक थी कि उन्हें काबू करने में न्यूयॉर्क पुलिस को पसीने छुट गए। पुलिस और फिलिस्तीन समर्थकों पर जबरदस्त झड़प के बीच प्रदर्शनकारियों ने भव्य ‘बीक्स आर्ट्स संग्रहालय’ की सीढ़ियों पर हाथ में बैनर लेकर फिलस्तीनी ध्वज लहराने के साथ जोरदार नारे लगाए।

आजाद फिलिस्तीन के लगाए नारे

ब्रुकलिन शहर का दूसरा सबसे बड़ा संग्रहालय है। रैली की शुरुआत शुक्रवार दोपहर में ‘बार्कलेज सेंटर’ की सड़क पर हुई। रैली में शामिल लोग ढोल बजाते और नारे लगाते हुए लगभग एक मील दूर संग्रहालय की ओर बढ़े। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में संग्रहालय के गार्ड बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए इसके दरवाजे सुरक्षित करने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जबकि प्रदर्शनकारी अंदर जाने के अन्य रास्ते ढूंढ़ रहे हैं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img