Tuesday, January 27, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

कुछ लोग कालनेमी का रूप धारण कर सभ्यता को आहत कर रहे : भाजपा प्रवक्ता एस.एन. सिंह

देवरिया, ममता तिवारी | वेब वार्ता 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश प्रवक्ता एस.एन. सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग आज कालनेमी का रूप धारण कर देश की सभ्यता और संस्कृति को आहत करने का कार्य कर रहे हैं।

रविवार को देवरिया में यूनीवार्ता से बातचीत करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब अधर्म करने वाले धर्म की बात करने लगें, तो ऐसे लोगों को सुबाहु, मारीच और कालनेमी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि आज वही लोग, जिन्होंने अपने कालखंड में राम भक्तों पर गोली चलवाई, साधु-संतों का अपमान किया और काशी में श्रंगार गौरी की पूजा पर प्रतिबंध लगाने की बात की, अब धर्म और आस्था की बातें कर रहे हैं।

“बहुरूपियों का दौर चल रहा है” — एस.एन. सिंह

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज कुछ लोग बहुरूपिए बनकर धर्म और संस्कृति की बात कर समाज को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जो लोग कल तक संतों को अपमानित कर रहे थे, वे आज धर्म के ठेकेदार बनने का दिखावा कर रहे हैं। यह आस्था का नहीं, बल्कि अवसरवाद का प्रदर्शन है।”

“राम मंदिर और काशी कॉरिडोर से आहत हैं विरोधी”

श्री सिंह ने कहा कि आज देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता की सरकार है, जिन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कर भारत की सनातन संस्कृति को नई पहचान दी है।

उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों से कुछ लोग मजहबी तुष्टिकरण की राजनीति कर समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। “ऐसे लोग कालनेमी, मारीच और सुबाहु की तरह ओछे बयान देकर समाज की सभ्यता और सांस्कृतिक एकता को आहत कर रहे हैं।”

  • भाजपा प्रवक्ता एस.एन. सिंह ने कहा — कुछ लोग कालनेमी बन सभ्यता को आहत कर रहे हैं।
  • विपक्ष पर आरोप — धर्म की आड़ में भ्रम फैलाने की कोशिश।
  • राम मंदिर और काशी कॉरिडोर से आहत हैं विरोधी दल।
  • मोदी-योगी सरकार ने आस्था और विकास का संतुलन स्थापित किया।

प्रवक्ता ने अंत में कहा कि जनता अब ऐसे दोहरे चरित्र वाले लोगों को पहचान चुकी है और 2024 में देश ने जिस दिशा में मतदान किया, वह इस बात का प्रमाण है कि जनता अब राम और राष्ट्र के विरोधियों को स्वीकार नहीं करेगी।

👉 हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें – Web Varta

ये भी पढ़ें: कुशीनगर में क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत ₹150 लाख से अधिक के 8 विकास कार्यों को जिलाधिकारी की स्वीकृति

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img