सचदेवा ने दीपावली पर हरित पटाखे फोड़ने की सुप्रीम कोर्ट की अनुमति का स्वागत किया

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (वेब वार्ता)। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दीपावली के मौके पर हरित पटाखे फोड़ने की अनुमति दिये जाने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

श्री सचदेवा ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली के सनातनियों को दीपावली पर पटाखे फोड़ने की यह छूट उनके सही वोट चुनाव का परिणाम है। भाजपा लगातार कहती रही थी कि दीपावली की एक रात के पटाखे फोड़ना राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की वृद्धि के लिए जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि इसके कई अन्य कारण जिम्मेदार होते हैं लेकिन प्रदेश की पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (आप) सरकार जानबूझकर पटाखों को ही प्रदूषण का दोष दे रही थी।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मंत्री गोपाल राय हिन्दू विरोधी करार देते हुए कहा कि ये दोनों वामपंथी राजनीति के प्रतीक हैं और उनकी सरकार जानबूझकर न्यायालय में ऐसे आंकड़े रखती थी जिनसे प्रभावित होकर शीर्ष अदालत गत कुछ वर्ष से दीपावली पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगा रही थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने वस्तुस्थिति शीर्ष अदालत के समक्ष रखी। जिसके बाद न्यायालय ने दीपावली पर हरित पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles