Thursday, February 12, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

सोनीपत कांग्रेस ने बनाई मजबूत टीम की रणनीति, जिलाध्यक्ष कमल दीवान ने कहा- “सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी पार्टी

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन का विस्तार बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। इसी उद्देश्य से कांग्रेस भवन सोनीपत में शहरी जिलाध्यक्ष कमल दीवान एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का मुख्य एजेंडा जिला कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों से अलग-अलग मंत्रणा की गई ताकि एक मजबूत और प्रभावी जिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया जा सके।

जिलाध्यक्ष कमल दीवान ने कहा, “कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी। संगठन में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी को बराबर का सम्मान और स्थान मिलेगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना बेहद जरूरी है।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं और जिले में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं की जानकारी साझा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा एडवोकेट, कार्यालय प्रभारी प्रेमनारायण गुप्ता, सेवादल जिलाध्यक्ष ईसाक मदार, महिला सेवादल अध्यक्ष कृष्णा बुमरा, एससी जिलाध्यक्ष दयानंद वाल्मीकि, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खासा, लीगल विभाग अध्यक्ष इंद्रजीत खोखर, सोशल मीडिया विभाग के प्रो. बंशी कुंडू समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस बैठक से यह स्पष्ट संदेश गया कि कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में सभी जातियों, वर्गों और समुदायों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
×