जनसुनवाई में आयी 127 शिकायतें, डीएम ने दिये त्वरित निस्तारण के आदेश

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 127 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

पात्रों के वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु मौके पर ही पंजीकरण कराया गया

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये

भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये

जन सुनवाई में आज:

  • एक बच्चे को स्पांन्सरशिप योजना से जोड़ा गया,

  • 05 महिलाओं को निराश्रित पेंशन योजना से जोड़ा गया,

  • तथा 04 बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया

जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मजिस्टेªट पूनम भाष्कर,
अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम
व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles