बलरामपुर में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय छात्रवृत्ति अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

बलरामपुर, कमर खान (वेब वार्ता)। जिला स्तरीय छात्रवृत्ति अनुश्रवण समिति की बैठक डीएम श्री पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, बलरामपुर में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य जनपद में छात्रवृत्ति योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करना और अधिक से अधिक छात्रों/छात्राओं को लाभ सुनिश्चित करना था।

डीएम ने सभी शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर सभी आवेदन सत्यापित एवं अग्रसारित करें। इसके साथ ही प्रत्येक संस्थान को यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

बैठक में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि अधिकांश शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा अपडेट नहीं किया गया है। इसके कारण छात्रों के ऑनलाइन आवेदन और सत्यापन में समस्या उत्पन्न हो रही है। डीएम ने सभी संस्थाओं को 2-3 कार्यदिवसों के भीतर मास्टर डाटा अपडेट करने और यदि किसी संस्थान में नया पाठ्यक्रम या सीटों की संख्या जुड़ी है तो तुरंत अपडेट कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य/छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles