पडरौना नगर पालिका परिषद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य ध्वजारोहण, वीर सपूतों को किया नमन

- Advertisement -

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद पडरौना में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय जलकल भवन सुभाष चौक पर आयोजित किया गया, जहां नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी उपस्थित जनमानस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

वीर सपूतों के बलिदान को किया याद

ध्वजारोहण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा:

“आज का दिन उन वीर सपूतों को स्मरण करने का दिन है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह स्वतंत्रता दिलाई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और साहस के कारण ही हम आज स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं। हमें सदैव उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र के विकास और समाज की सेवा करनी चाहिए।”

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि

कार्यक्रम के दौरान नगर के सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी गई।

मिष्ठान वितरण और संकल्प का संदेश

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नागरिकों, कर्मचारियों और सम्मानित जनों के बीच मिष्ठान वितरण कर आज़ादी के इस पर्व को आनंद और उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दिलाता है।

नगर विकास के प्रति प्रतिबद्धता

नगर पालिका परिषद पडरौना ने नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और नागरिकों की सुविधा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी संतराम सरोज, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सभासद प्रमोद श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, मोनु सिंह, रामाश्रय गौतम, सौरभ सिंह, सोनु कुशवाहा, बाबू महेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता, मनोज सिंह, बृजेश शर्मा, आलोक विश्वकर्मा, मानस मिश्रा, अभय तिवारी, विनय गोंड, अनूप गोंड, आकाश वर्मा, सचिन साहा समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img