सोनीपत में निकली तिरंगा यात्रा, मेयर राजीव जैन ने दिया देशभक्ति का संदेश

- Advertisement -

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने कहा कि तिरंगा झंडा लहराने और फहराने से हर नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का पर्व धूमधाम से मनाते हुए सभी को अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराना चाहिए।


मेयर ने दिया प्रेरणादायक संदेश

मेयर राजीव जैन महाराजा अग्रसेन मंडल, शहीद भगत सिंह मंडल तथा भगवान विश्वकर्मा मंडल के सौजन्य से निकाली गई तिरंगा यात्राओं में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संदेश – कर्म करो, फल की इच्छा मत करो – को आत्मसात कर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ बलिदान कर देश को आज़ाद करवाया।

उन्होंने आगे कहा कि आज भी हमारे वीर जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद होते हैं, तभी हम चैन की नींद सोते हैं। देश को दुनिया का ताज बनाने के लिए हमें अपने फर्ज और कर्तव्य नहीं भूलना चाहिए।


तिरंगा यात्रा में भारी उत्साह

यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लिए शामिल हुए। मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

  • मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी

  • आरती शर्मा

  • राजकुमार शर्मा

  • डॉ. ओम प्रकाश अत्रे

  • गीता बड़ोली

  • नवीन मंगला

  • संजय वर्मा

  • पार्षद अतुल जैन

  • हरि प्रकाश सैनी

  • सुरेंद्र मदान

  • सुरेंद्र नैय्यर

  • नवीन तंवर

  • रविंद्र दिलावर

  • त्रिभुवन कौशिक

  • प्रतीक बत्रा

  • सुनीता लोहचब

  • अधिवक्ता नकिन मेहरा

  • सत नारायण मेहरा

  • जोगेंद्र मेहरा

  • एम.एल. आहूजा

  • अमन डुडेजा

  • जोगेंद्र सेठा

  • सोनिया मोर

  • शीला लाकड़ा
    और सैकड़ों कार्यकर्ता।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -