बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन

- Advertisement -

लखनऊ, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजा। ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया। किसानों ने कहा कि प्रस्तावित CETA, अमेरिका के साथ होने वाले FTA, और नई कृषि एवं सहकारी नीतियां भारत की खाद्य संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा हैं।

किसानों की 11 प्रमुख मांगें

  1. सभी फसलों पर C2+50% फार्मूले से कानूनी MSP

  2. किसानों का सम्पूर्ण कर्जमाफी

  3. माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की मनमानी पर रोक

  4. बिजली निजीकरण का विरोध और ग्रामीणों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

  5. पंजाब की लैंड पूलिंग नीति समाप्ति

  6. ₹10,000 प्रतिमाह किसान पेंशन योजना

  7. पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध नीति को रद्द करना

  8. वनाधिकार कानून 2006 का पालन

  9. यूपी में 5000 प्राथमिक विद्यालय बंद करने की योजना रद्द

  10. साम्प्रदायिक हिंसा रोकने के लिए ठोस कदम

  11. NPFAM और नई राष्ट्रीय सहकारी नीति पर पुनर्विचार

किसानों की चेतावनी

किसानों ने कहा कि NPFAM और नई राष्ट्रीय सहकारी नीति लागू होने से सरकारी खरीद, APMC मंडियाँ और PDS कमजोर हो जाएंगे, जिससे कॉरपोरेट कंपनियों का नियंत्रण बढ़ेगा।

तिरंगा यात्रा में बड़ी भागीदारी

तिरंगा यात्रा में SKM लखनऊ के जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा, प्रवक्ता अजय अनमोल, उपाध्यक्ष राजकुमार व सत्येंद्र यादव, जिला सचिव परविंद्र, महासचिव राकेश यादव सहित सैकड़ों किसान और पदाधिकारी शामिल हुए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img