ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कछौना–गौसगंज में गूंजा तिरंगे का गर्व

- Advertisement -

हरदोई, लक्ष्मी कान्त पाठक (वेब वार्ता)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के सम्मान में मंगलवार को विधानसभा बालामऊ के कछौना और गौसगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं, विहिप-बजरंग दल, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भव्य तिरंगा यात्राएं निकालीं।

कछौना में मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संचित अग्रवाल ने यात्रा का शुभारंभ किया। डाकघर से रवाना हुई यात्रा स्टेशन फाटक, पुरानी बस्ती, बाबूलाल पुलिया होते हुए सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल के आवास पर सम्पन्न हुई।

मौके पर मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, कैलाश वर्मा, रामनरेश त्रिपाठी, शिवकुमार यादव, गिरधारी लाल वर्मा, विनोद सिंह, सुरेश पाल, रामलखन अवस्थी, ग्राम प्रधान पप्पू वर्मा, अमरजीत सिंह, बीडीसी शैलेन्द्र सिंह, अमित वर्मा, राजीव कुमार, संदीप सिंह, युवा कार्यकर्ता मनीष गुप्ता, सुमित सिंह, राहुल तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

गौसगंज में नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश कटियार, विहिप जिला सह मंत्री विनय, गोविंद फौजी, मंडल अध्यक्ष मदान सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूराम कनौजिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, श्यामसुंदर मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र यादव, अरुण पांडेय, राजेश कुमार, रामआसरे सिंह, दिनेश सिंह, संतोष वर्मा, अमित पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

देशभक्ति के नारों से गूंजते इन आयोजनों में नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा का संकल्प लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img