दुबे पड़ाव पर खुले नाले में गिरी वृद्ध महिला, छह माह से खुली पड़ी है पुलिया

अलीगढ़अलीगढ़ महानगर के पड़ाव दुबे स्थित खुले नाले में 12 फरवरी को एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला गिर गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को नाले से बाहर निकाला। यह पुलिया 6 माह से खुली पड़ी है। इस घटना के बाद एक बार फिर नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं।

करीब तीन माह पहले मेयर प्रशांत सिंघल ने इस पुलिया का मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। अधीनस्थों को नालों को ढकने के सख्त निर्देश दिए थे। 3 नवंबर को मेयर प्रशांत सिंघल ने इस पुलिया का निरीक्षण भी किया था। बावजूद इसके कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया। अब 8 मार्च को महाशिवरात्रि है। दुबे के पड़ाव से कावड़ियों का मेला चलता है। पड़ाव दुबे पर ही डिवाइडर का कार्य भी अधूरा पड़ा है। जिसके  कारण मिट्टी उड़ती है। इसके अलावा वहां विद्युत विभाग भी हादसा होने का इंतजार कर रहा है। यहां एक बिजली पोल गिरासु स्थिति में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles