हरदोई मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 650 करोड़ रूपये की 729 परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। आज हरदोई जनपद के माधोगंज विकास खण्ड के रुईयागढ़ी में अमर सेनानी राजा नरपत सिंह के विजय दिवस पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी रहे। मुख्य अतिथि हेलीपैड पर उतरकर अमर सेनानी राजा नरपत सिंह स्मारक स्थल पहुँचे जहाँ उन्होंने अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ अमर सेनानी को पुष्पांजलि अर्पित की। स्मारक परिसर में मुख्यमंत्री द्वारा पौध रोपण भी किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने दिव्यांगों को ट्राई साईकिल वितरित की जिसे पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। उनके द्वारा गोद भराई व अन्न प्राशन का संस्कार भी कराया गया। मंच पर पहुँचने के बाद विधायक बिलग्राम-मल्लावां आशीष सिंह आशू ने मुख्य मंत्री को छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा व तलवार भेंट की। मुख्य मंत्री जी ने 650 करोड़ रूपये की 729 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व टूल किट प्रदान किये। कुछ छात्राओं को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किये। 2 आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये किये। आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाभी दी गयी। 2 लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया गया। अपने सम्बोधन में मुख्य मंत्री ने भारत माता के जयघोष से शुरुआत की। उन्होंने राजा नरपत सिंह को नमन करते हुए विजय दिवस की बधाई दी और कहा कि यह वर्ष संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अमृत योजना को लेकर आगे बढ़ रह रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बाबा साहब के संविधान के कारण है। आजादी से पहले आजादी की बात करने पर अपमानित होना पड़ता था। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम ने देश को एकजुटता की ओर बढ़ाया। अपने सम्बोधन में उन्होंने शहीद मंगल पांडे, रानी झाँसी, नाना साहब व राजा नरपत सिंह जैसे शहीदों को याद करते हुए कहा कि हरदोई में राजा नरपत सिंह ने अंग्रेजों को पराजित करने का कार्य किया था। अमर सेनानियों के स्मारक आधुनिक भारत के तीर्थ हैं। गंगा एक्सप्रेस वे हरदोई की दिल्ली व काशी से दूरी कम होगी। निवेश के नये प्रस्ताव आएंगे। टेक्सटाइल पार्क से मल्लावां के वस्त्रो को बढ़ावा मिलेगा। माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्मारक स्थल की झील को पक्षी विहार के रुप में विकसित करने की घोषणा की। महाकुम्भ की महिमा का वर्णन करते हुए हुए कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत का अच्छा उदाहरण बना। यह विरासत व विकास का अद्भुत संगम है। उन्होंने जनपद के कारीगरों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पाँचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अगले दो वर्षों में यह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। 2017 के हर दूसरे तीसरे दिन दंगा होता था। दंगाइयों का इलाज डंडा है। उन्होंने वफ्फ संशोधन विधेयक के लिए प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री की सराहना की।राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा कि राजा नरपत सिंह की वीर भूमि में मुख्य मंत्री का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उत्तर प्रदेश आज देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। मुख्य मंत्री ने प्रदेश को गुंडा व माफिया मुक्त राज्य बनाया है। राज्य मंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी ने कहा कि आज विकास में उत्तर प्रदेश लम्बी छलांग लगा रहा है। हरदोई में भी विभिन्न योजनाएँ सफलतापूर्वक चल रही हैं। अनेक राज्यों में उत्तर प्रदेश को रोल मॉडल मानकर कार्य हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पीके वर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री के नेतृत्व में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। सांसद हरदोई जय प्रकाश ने कहा कि वह 35 साल से रुईया गढ़ी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कहा कि अमर सेनानी के किले का पर्यटन विकास कराया जाये। विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि क्षेत्र की जनता की इच्छा थी कि मुख्यमंत्री इस शौर्य भूमि पर आएं। आज उनकी इच्छा पूरी हो गयी। उन्होंने स्मारक को पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने की माँग रखी। जिला भाजपा अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भारत का गौरव विश्व स्तर पर बढ़ा है। इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर, सदस्य विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, सदस्य अवनीश कुमार सिंह, विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, विधायक गोपामऊ श्याम प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष उन्नाव शकुन सिंह, व अन्य गणमान्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व उनकी टीम लगातार व्यवस्थाओं में लगी रही।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img