राज्यमध्य प्रदेशकरंट लगने से पांच वर्षीय बालिका की मौत

करंट लगने से पांच वर्षीय बालिका की मौत

अनूपपुर, 18 मार्च (वेब वार्ता)। अनूपपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुलहा में पांच साल की प्रतिभा चौधरी पुत्री रामलाल चौधरी की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, बेटी को करंट से छुड़ाने पहुंची बच्ची की मां अनिता चौधरी भी करंट की चपेट में आने से घायल हो गई।

परिजनों ने अनिता चौधरी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया। वहीं, पुत्री की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमॉर्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी के अनुसार, ग्राम छुलहा के गोड़ानटोला में रामलाल चौधरी के घर में लगी लोहे की खिड़की पर बल्व जलाने के लिए होल्डर फंसाया गया था। होल्डर में लगी विद्युत तार अचानक खुल गई और लोहे के खिड़की के संपर्क में आ गया। वहीं, परिजनों द्वारा कपड़े सुखाने के लिए उसी खिड़की में जीआई तार को दूसरे छोर में बांधा गया था।

18 मार्च को जीआई तार अचानक टूटकर नीचे आंगन में गिर गया और आंगन में खेल रही प्रतिभा चौधरी ने करंट फैले जीआई तार को अपने दोनों हाथों से पकड़ लिया, जिसे बचाने के लिए उसकी मां अनिता चौधरी (32) भी करंट की चपेट में आ गई, जिसे पड़ोसी ने देख तत्काल मौके पर पहुंच कर उक्त जीआई तार को खिड़की से अलग करते हुए अनिता चौधरी को बचा लिया। लेकिन प्रतिभा चौधरी की मौत हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -