26 साल के इस खिलाड़ी का बड़ा फैसला, 7 महीने में ही संन्यास से वापस लौटा

- Advertisement -

कोलंबो, 18 मार्च (वेब वार्ता)। एशिया कप 2023 से पहले क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। 26 साल के एक खिलाड़ी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। लेकिन 7 महीनों में ही इस खिलाड़ी का मन बदल गया है। इस खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट से अपने संन्यास के फैसले को वापस ले लिया है। खास बात ये है कि इस खिलाड़ी को आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में भी शामिल कर लिया गया है।

7 महीने में ही संन्यास से वापस लौटा ये खिलाड़ी 

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने पिछले साल 15 अगस्त को टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन वह अब संन्यास से वापस लौट आए हैं। वानिंदु हसरंगा को 22 मार्च से शुरू होने जा रही बांग्लांदेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले उन्होंने व्हाइट बॉल में अपने इंटरनेशनल करियर को लम्बा करने के लिए टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया था।

वानिंदु हसरंगा ने अभी तक खेले केवल 4 टेस्ट

वानिंदु हसरंगा ने साल 2020 में श्रीलंका के लिए टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था। वहीं, उन्होंने श्रीलंका के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था। वानिंदु हसरंगा ने श्रीलंका के लिए अभी तक चार टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होने कुल 196 रन बनाने के साथ-साथ चार विकेट भी लिए हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में एक अर्धशतक भी है। इसके अलावा वह श्रीलंका के लिए 54 वनडे और 65 टी20 मैच खेल चुके हैं।

बांग्लादेश सीरीज के लिए श्रीलंका टेस्ट टीम: 

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुश्का, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, सदीरा समरविक्रमा, कामिन्दु मेंडिस, लाहिरू उदारा, वानिंदु हसरंगा, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस , निशान पेइरिस, कसुन राजिथा, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, चमिका गुणसेकरा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img