spot_img

माफी मांगें या शिवसैनिकों के आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहें कुणाल कामरा: संजय निरुपम

मुंबई, (वेब वार्ता)। शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने सोमवार को मांग की कि ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपना बयान वापस लें और माफी मांगें, या फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करें।

निरुपम ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिवसैनिक उत्तेजित हैं और शिंदे का अपमान करने के लिए कामरा से ‘बदला’ लेने की तलाश में हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कामरा को बोलने की स्वतंत्रता है और वह संवैधानिक प्रावधान का ‘दुरुपयोग’ कर सकते हैं, तो शिवसैनिकों को प्रतिक्रिया देने की स्वतंत्रता है।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने कामरा के कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए सोमवार को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में स्थित ‘हैबिटेट स्टूडियो’ में कथित रूप से तोड़फोड़ करने के लिए शिवसेना के करीब 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यहीं पर कामरा के शो में शिंदे के बारे में ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles