जींद : धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में होता है सौहार्द का वातावरण पैदा : कृष्ण कुमार बेदी

जींद, (वेब वार्ता)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि संत निरंकारी समागम जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समागम समाज में सौहार्द का वातावरण पैदा होता है और इससे भाईचारे का संदेश मिलता है। ऐसे कार्यक्रम समाज को को नई दिशा देने का काम करते है। समाज का मनोबल बढ़ता है। समाज में एकता, अखंडता और समरसता की भावना बढ़ती है।

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को गांव ढाबी टेक चंद में वाल्मीकि चौपाल में आयोजित संत निरंकारी समागम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस परमात्मा की भक्ति और पूजा संसार में सदियों से की जा रही हैए उस ईश्वर को सतगुरु के माध्यम से पहचाना जा सकता है। संत निरंकारी मिशन प्रेम और भाईचारे का मिशन है और सदैव मानवता के कल्याण के लिए तत्पर है। इस तरह के कार्यक्रम समाज में शांति एवं भाईचारे का संदेश मिलता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय संचालक रमन नागपाल, संयोजक महात्मा रोशनलाल आदि मौजूद रहे।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें। आमजन के कार्य को अपने निजी कार्य समझकर उसका निपटान करें। किसी भी व्यक्ति का कार्य नहीं रुकना चाहिए। अगर किसी समस्या को दूर करने में कोई तकनीकी बाधा है तो संबंधित व्यक्ति को समझाएं ताकि उसकी समस्या का हल हो सके। मंत्री बेदी शनिवार को नरवाना अपने निवास पर पहुंचे स्वजनों की सेवा में उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के का संबधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए सदैव आमजन के साथ खड़े हैं। किसी भी आमजन को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। आमजन की खुशी और संतोष ही मेरी प्रेरणा है। नरवाना हलका में किसी भी तरह के विकास कार्यों में कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले कुछ सालों में नरवाना हलका हरियाणा में अपनी अलग पहचान बनाकर उभरेगा। विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। बेदी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के आशीर्वाद से हरियाणा अग्रणी राज्यों में शुमार है। प्रदेश के युवाओं को मैरिट के आधार पर रोजगार मिल रहा है। प्रदेश के पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नही है। सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर लागू की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles