राज्यजिला जज ने डीएम, एसपी के साथ किया...

जिला जज ने डीएम, एसपी के साथ किया जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। जिला जज संजीव शुक्ला, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार कैदियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। बैंरकों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से बातचीत की। जिला जज ने कि जिन कैदियों के पास वकील न हो उन्हें वकील उपलब्ध कराया जाए। जेल में अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीमार कैदियों का तत्काल इलाज कराया जाए। इलाज में किसी प्रकार की कोताही न की जाए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार यादव ने कहा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -