उत्सव की भावना के साथ दुनिया भर में मनाया जाता है अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

- Advertisement -

एटा, सुनील यादव (वेब वार्ता)। नेहरू युवा केंद्र एटा के जिला युवा अधिकारी श्री पुनीत गोयल के निर्देशन में नेहरू युवा मंडल गदुआ विकासखंड निधौली कलां द्वारा आज दिनांक 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल सचिव रवी यादव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियां एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। सबसे पहला दिवस न्यूयॉर्क नगर में 1909 में एक समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती पुष्पा एस० प्रधान अध्यापिका सेंट जोसेफ क्रिश्चियन स्कूल जिटौली ने महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं के सम्मान और उनके समाज में योगदान को महसूस करने के लिए तय किया गया है। यह दिन एक उत्सव की भावना के साथ दुनिया भर में मनाया जाता है, महिलाओं ने समाज को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर सर्वश्री पी०एस० संतोष कुमार, अन्जू यादव पत्रकार युवा समाजसेवी ,वीना यादव,मधू यादव, प्रवीण कुमार, रुपेंद्र कुमार,बीकेश यादव, रमन कुमार, कौशिक यादव,कु०अनवी यादव,कु०शिवानीआदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img