महिला दिवस पर ‘प्राइड ऑफ़ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड समारोह’ का हुआ समापन

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘रिस्पेक्ट इंडिया’ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित कार्यक्रम ‘प्राइड ऑफ़ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड समारोह’ इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस सम्मान समारोह के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया था। जूरी के अध्यक्ष के. जे. अल्फोंस (पूर्व केंद्रीय पर्यटन मंत्री, भारत सरकार) थे। शिक्षा,, कला-संस्कृति, खेल, प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, चिकत्सा, विधि, कृषि, क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान के लिए दिया जाने वाला ‘प्राइड ऑफ़ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड ‘केन्या उच्चायुक्त मैरी मुटुको, कैमरून उच्चायुक्त मेपोन सिल्वी मिचेल एप्स टीएक मैंबो, सचिव, उक्रेन दूतावास ओलेना इलचूक, पदम् श्री राज कुमारी देवी उर्फ किसान चाची (महिला उद्यमी) प्रो. रजनी अब्बी (राजनीति), किरण चोपड़ा (मीडिया), तन्वी मोपलवार (युवा उद्यमी) डॉ. गुंजन गुप्ता (चिकित्सा), डॉ. मीनाक्षी (शिक्षा), स्वरूपमा चतुर्वेदी (विधि), लक्ष्मी अग्रवाल (सामाजिक कार्यकर्ता), सागरिका बनर्जी (कला) एवं नसरीन शेख (खेल) को दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिराज सिंह (केंद्रीय कपड़ा मंत्री), अध्यक्षता श्री बाल्मीकि प्रसाद सिंह (पूर्व राज्यपाल, सिक्किम) विशिष्ट अतिथि पदम् श्री डॉ. यश गुलाटी, प्रख्यात सर्जन) बिनोद कुमार (आईसीएएस) राजेश कुमार (सीनियर वाईस प्रेजिडेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज) डॉ. निर्मल गेहलोत अध्यक्ष, रिस्पेक्ट इंडिया) थे। मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे डीएनए में महिला सशक्तिकरण सदैव हावी रहा है। स्टार्ट अप हेतु 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेश हुआ है। महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है। मोदी सरकार महिला विकास, सुरक्षा और अवसर को लेकर प्रतिबद्ध है। राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र के समग्र विकास में नारी शक्ति का बराबर का योगदान है। आने वाले समय में महिलओं की भूमिका और रचनात्मक होगी। पूर्व राज्यपाल बी.पी. सिंह ने कहा देश ही नहीं, विदेशों में भी भारतीय महिलाएँ इतिहास रच रही हैं। डॉ. यश गुलाटी ने कहा की सजग और समर्थ स्त्री नए भारत की आधारशिला हैं। विनोद कुमार ने कहा की स्त्री सभ्यता और संस्कृति की शिल्पकार हैं। रिस्पेक्ट इंडिया के अध्यक्ष डॉ. निर्मल गेहलोत ने समाज में महिलाओ की समानता और सक्रियता को आदर्श समाज के लिए जरुरी बतलाया यह कार्यक्रम ‘विकल्प आहार’ के सहयोग से आयोजित किया। दौलत राम कॉलेज की टीम अनहद ने संगीतमय नृत्य प्रस्तुत किया। नर्तकी लावण्या ने कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। आगत अतिथियों के प्रति आभार रिस्पेक्ट इंडिया के महासचिव डॉ. मनीष के चौधरी ने दिया।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img