नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। रोहतास नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश पांचाल ने विनम्र भाव से मनाई स्व. रामोदेवी की सातवीं पुण्यतिथि। इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया सभी अथिति कवियों ने मां पर अपनी रचना सुनाई जिससे श्रोता भाव विभोर हो गए इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार छज्जू सिंह सुजान को रामोदेवी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कवि उमाकांत शर्मा, जय जय राम, अरुण पाल, डॉक्टर दुष्यंत कुमार, सुमंत मलिक आदि कवियों ने अपना काव्य पाठ किया। इस अवसर पर सुभाष चौहान, राजेश भार्गव, आर डी कौशिक, नरेश शर्मा, पीतांबर जोशी, मांगेराम पांचाल, रामकिशन पांचाल, प्रदीप शर्मा, राजवीर सिंह, पवन कुमार, शिवकुमार, जेएस कटारिया, आत्माराम पांचाल, वेदपाल, ताराचंद, सुधीर कुमार अनेक गण मान्य व्यक्ति पहुंचे। सभी ने रामोदेवी के चरणों में अपनी पुष्पांजलि भावांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजकुमार कौशल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मां सबसे बड़ा गुरु है। इस अवसर पर मुकेश पंचाल ने कहा, माता रामोदेवी परिवार का बहुत अच्छे से ध्यान रखती थी और सभी मिलने जुलने वालों का सम्मान करती थी। कार्यक्रम के उपरांत सुभाष चौहान ने सभी का आभार प्रकट किया। मुकेश पांचाल ने कहा, हमें माता-पिता की सेवा करनी चाहिए क्योंकि माता-पिता ही हमारे लिए सबसे बड़े भगवान है। इस अवसर पर उमाकांत शर्मा ने अपना काव्य पाठ इस प्रकार किया हर जगह पहुंचाने में खुद को बेबस पाया बिना माँ की ममता के चला नहीं काम था पैदा नहीं हुआ मां जैसा कोई धरती पर आता इसके बाद में है नाम भगवान का।
राज्यछज्जू सिंह सुजान को किया गया रामो देवी...
छज्जू सिंह सुजान को किया गया रामो देवी रत्न सम्मान से : मुकेश पांचाल
0
195

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



